बीकानेर में दो और नये संक्रमित, आंकड़ा पहुंचा 106
बीकानेर,(देवेंद्र स्वामी) 31मई। बीकानेर में सुबह आई रिपोर्ट में दो और कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आये हैं । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बी. एल. मीणा ने बताया कि पुरानीगजनेर रोड़ चौखूंटी क्षैत्र से एक बुजुर्ग महिला जिसकी उम्र 73 वर्ष है जो कि मुम्बई से प्रवास करके लौटी है तथा सुनारों की गुवाड़ से कल जांच के लिये लिये गये चार जनों में से एक बुजुर्ग उम्र 85 पाॅजिटिव पाया गया है ।