भाजपा नेताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न )। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर गांधी चैक स्थित शहर मंडल भाजपा कार्यालय पर झंडा फहराकर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया। झंडा फहराने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। इसके पश्चात मंडल कार्यालय में स्थापना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित हुई। स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया ने की। जिसमें पूर्व खनिज राज्य मंत्री खेमाराम मेघवाल, एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता बाबूलाल कुलदीप, बुद्धिप्रकाश सोनी, अंजनी कुमार रांकावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सोनी, निवर्तमान उपनेता प्रतिपक्ष रिछपाल बिजरणीया, निवर्तमान पार्षद पंकज घासोलिया, महामंत्री प्रकाश भार्गव, युवा मोर्चा संयोजक हिमांशु भाटी, गंगाधर लाखन आदि ने पार्टी के इतिहास, रीति नीति और राष्ट्रोत्थान में पार्टी के योगदान पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का प्रारंभ वरिष्ठ कार्यकर्ता नवरत्न पुरोहित के द्वारा वंदे मातरम गान के साथ किया गया। पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति के साथ एकजुट रहकर पार्टी का कार्य करने व आगामी नगर परिषद चुनाव में विजय श्री हासिल करने का संदेश दिया। मंडल अध्यक्ष विनय माटोलिया ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई प्रेषित की और कहा कि असंख्य कार्यकर्ताओं ने संगठन को बनाने में अपना तन मन धन और सर्वस्व न्योछावर कर दिया व उनके द्वारा किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि आज पार्टी 145 करोड़ देशवासियों की सेवा कर रही है। जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा संगठन की मजबूती और राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में मंडल कोषाध्यक्ष प्रकाश सोनी, मंडल उपाध्यक्ष अमरचंद सेन, गोपाल पारीक, सुमन सामरिया, मंडल मंत्री मुरारी गोवला, निवर्तमान पार्षद दीनदयाल पारीक, पुरुषोत्तम शर्मा, रेंवतमल पवार, हरिओम खोड, गणेश मंडावरिया, रविन्द्र पाण्डे, प्रेम स्वामी, पन्नालाल सोनी, शोभाग कंवर, सीताराम माली, नरेंद्र गुर्जर, गोविंदराम मूलचंदानी, विकास कुमार सोनी, श्रवण सिंह राठौड़, दीपक बागड़ा, जगदीश नाथ, सुरेश शर्मा, गौतम जोशी, विश्वदीपक काछवाल, कृष्ण रेवाड़, विक्रम सिंह, कैलाश प्रजापत, मयंक भाटी, रमेश कुमार जोशी, कृष्णा कुमावत, विनोद सोनी, मुरली सेन, श्रीराम बिहानी आदि उपस्थित रहे। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। संचालन मंडल महामंत्री गौरव इंदौरिया ने किया।