भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)31 मई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर राजगढ़ में भाजपा नेताओं पर दर्ज किये गये मुकदमे वापस लेने की मांग राज्यपाल से की है। पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल के सानिध्य में तहसील कार्यालय परिसर में राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल ने कहा कि सीआई विष्णुदत विश्नोई के आत्महत्या प्रकरण में न्याय के लिए राजगढ़ में जाने वाले उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, जिला प्रमुख हरलाल सहारण, वासुदेव चावला, जगदीश बैरासरिया व अन्य दो सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना राजनैतिक द्वेषतापूर्वक उठाया गया कदम है, इसलिए हमारी राज्यपाल से मांग है कि मुकदमा वापस लिया जावें।
ज्ञापन सौंपते वक्त मंडल भाजपा के अध्यक्ष पवन चितलांगिया, विजय चौहान, रिछपाल बिजारणिया, मनीष दाधीच, गणेश मंडावरिया, नवरतन पुरोहित, बुद्धिप्रकाश सोनी, वैद्य भंवरलाल शर्मा, गौरव इंदौरिया, श्रीकांत ओझा, महेश पारीक, श्रवणसिंह राठौड़, अमरचंद भाटी, मदनलाल भारी, राजकुमार पारीक, रेंवतमल पंवार, गोपाल पारीक, प्रियांशु लड़ा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।