भाजपा पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन
सरदारशहर,(कुलदीप राव)30 मई। भाजपा पदाधिकारियों ने 30 मई को तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर भाजपा नेताओं पर दर्ज मुकदमों को कांग्रेस का तानाशाही रवैया बताते हुए इसकी निंदा की।
भाजपा नेता अशोक पींचा ने कहा कि विष्णुदत्त विश्नोई आत्महत्या प्रकरण में भाजपा नेताओं द्वारा लगातार सीबीआई की जांच कराने की मांग की जा रही थी। जिस पर कांग्रेस राज ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए इन पर मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा ये मुकदमे वापस लेने की मांग करती है।
गौरतलब है कि राजगढ़ थानाधिकारी आत्महत्या प्रकरण में भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़, सांसद राहुल कस्वा, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा, पूर्व विधायक मनोज न्यांगली, जिला प्रमुख हरलाल सारण, पूर्व जिला प्रमुख सहीराम विश्नोई, प्रवीण सरदारपुरा, जगदीश बैरासरिया पर नामजद मामला दर्ज हुआ है। अन्य 150-200 लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया हैं। जो कि अनुचित है।