भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न )। भाजपा का 47वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय में समारोहपूर्वक सोमवार को मनाया गया। भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सदस्य व संगठन के राजस्थान प्रभारी डॉ. राधामोहनदास अग्रवाल मुख्य वक्ता रहे। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री अजीत मांडण, यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा, जिले के संगठन प्रभारी अभिषेक मटोरिया, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, खंडेला विधायक सुभाष मील, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, केडी बाबर व राजकुमारी शर्मा, अनिता गुर्जर, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मोदी, महेश शर्मा, इंद्रा चौधरी व डॉ. कमल सिखवाल, पूर्व प्रदेश मंत्री मधू कुमावत, शंकरलाल यादव आदि मंचस्थ रहे। कार्यक्रम की शुरूआत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मां भारती व पार्टी के संस्थापक सदस्यों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दुपट्टा, साफा व माला पहनाकर मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया। संचालन जिला महामंत्री राजेश रोलन ने किया।
भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सदस्य व राजस्थान के संगठन प्रभारी डॉ. राधामोहनदास अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की स्थापना से ही देश सेवा का लक्ष्य रहा है ना की सत्ता पाना। कहा कि भाजपा के संस्थापकों ने राष्ट्रवादी विचारधारा के लिए अपने प्राणों की भी आहूति दे दी। कहा कि किसी भी संगठन के लिए विचारधारा महत्वपूर्ण होती है जो कि भाजपा में ही है। भाजपा ऐसा संगठन है जिसमें संगठन से बड़ा कोई नहीं है। कहा कि जनसंघ की स्थापना के बाद भाजपा की स्थापना की गई। राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर ही आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन भाजपा है। कहा कि संगठन के इतिहास में आज तक कोई समझौता नहीं किया है। क्योंकि भाजपा विचारधारा आधारित व्यवस्था है ना की नेताओं पर आधारित।
उन्होंने कहा कि भाजपा में व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं है बल्की भारत माता व संगठन के प्रति समर्पण की भावना महत्वपूर्ण है। कहा कि सीकर के ही निवासी राजस्थान भाजपा के प्रथम अध्यक्ष रहे स्व. जगदीश प्रसाद माथुर की तीसरी पीढ़ी भी आज आपके जिले के संगठन में मीडिया संयोजक के रूप में समर्पण की भावना के साथ काम रही है।
उन्होंने कहा कि भारत को आजाद करवाने के लिए लिखे गए वंदे मातरम के लिए हजारों कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया था। उसी वंदे मातरम को आज भारत सरकार ने सरकारी कार्यालयों में भी गायन अनिवार्य किया है। कहा कि भाजपा ने तय किया था कि जिसका जो स्थान है उसे वह मिलना ही चाहिए।
उन्होंने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनावों में जो भी कमियां रही है उन्हें दूर करते हुए कार्यकर्ताओं को काम में लगना चाहिए। कहा कि दो सांसदों से शुरू हुई भाजपा आज लगातार तीसरी बाद केंद्र की सत्ता में है और देश के 13 राज्यों में भाजपा व 18 राज्यों में एनडीए की सरकार है जो आमजन की सेवा कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। धारा 370 को खत्म किया, देश में नक्सलवाद को खत्म किया, धार्मिक आस्था के केंद्र राम मंदिर का निर्माण हुआ। कहा कि भाजपा के शासन में आज भारत चौथी अर्थव्यवस्था है और आने वाले दिनों में तीसरी अर्थ व्यवस्था होगी।
जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने स्वागत भाषण में कहा कि भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक सीकर जिला संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने वाला जिला है। यहां प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर देश की सेवा में लगा हुआ है। कहा कि संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए दायित्ववान कार्यकर्ता हमेशा मेहनत के साथ लगा हुआ है। कहा कि केंद्रीय व प्रदेश स्तरीय संगठन के कार्यों को पूरा करने में कार्यकर्ता कोई कसर नहीं छोड़ता है।
पार्टी कार्यालय पर किया झंडारोहण :
भाजपा के स्थापना दिवस पर राजस्थान प्रभारी डॉ. राधामोहनदास अग्रवाल ने शीर्ष नेतृत्व के साथ पार्टी कार्यालय पर झंडारोहण किया। वहीं कार्यालय पर लगे सौर ऊर्जा यूनिट का भी विधिवत बटन दबाकर शुभारंभ किया। उन्होंने स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
लोकतंत्र सेनानियों व जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओंं का किया सम्मान :
कार्यक्रम में आपातकाल के जेल गए लोकतंत्र सेनानियों व जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल देकर सम्मान किया गया।
जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि इस दौरान जिला महामंत्री रामावतार रूंथला, पूर्णमल गुर्जर, अजय खर्रा, आशीष तिवाड़ी, जितेंद्र सिंह कारंगा, रमेश जलधारी, बनवारी यादव, नेमीचंद कुमावत, प्रभुसिंह सेवद, सुमित्रा सैनी, सुमन वर्मा, अर्चना पारीक, करण सिंह, श्रीहरि बियाणी, प्रभुसिंह गोगावास, अनिता शर्मा, तेजप्रकाश सैनी, शोभसिंह अनोखू, राजकुमार महला, सुरेश सैनी, रामावतार बड़सरा, भंवरी खोखर, निश्चय जीनगर, नीलम मिश्रा, अशोक चौधरी, महेश वर्मा, फूलचंद कुमावत, गोविन्द बिजारणियां, फूलचंद बाजिया, अनुराधा, प्रियंका बाजिया, रामचंद्र बगडिय़ा, दाताराम गुर्जर, गोविंद सैनी आदि मौजूद रहे।