भाजपा का जनसंपर्क, पूर्व प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन पर शौर्य सभा में पहुँचने का दिया न्यौता

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। 22 अप्रेल को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के जन्मदिवस व पदम भूषण वीर सेनानायक परम विशिष्ट सेवा मेडल लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह के मूर्ति अनावरण समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तारानगर विधानसभा के गांव ढाणी बाबरियान, गुदडवास, गोगटिया चारणान, महात्मा, जिग्साना टिब्बा, अलायला, ढाणी छतूसिंह, रामपुरा, ढाणी पूनिया, चिमनपुरा, अमरपुरा, मुँदी बड़ी, बास मूँदी, मूँदी ताल, भामासी, डोकवा, जयपुरिया खालसा, कालीडी, देवीपुरा, मिठडी बलवंतसिंह, झाझडिया की ढाणी, जयपुरिया पट्टा में भाजपा द्वारा जनसंपर्क कर अधिकाधिक संख्या में 22 अप्रैल को चूरू शौर्य दिवस में पहुँचने का आह्वान किया गया। भाजपा नेता राकेश जांगिड ने कहा कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ साहब का जन्मदिन मनाने के लिए क्षेत्रवासियों में अपार उत्साह है,ग्रामवासी बढ़-चढ़कर शौर्य दिवस में पहुचने के लिए तैयार है।
भारतीय सेना(जनरल लेफ्टिनेंट सगतसिंह) की प्रतिमा के लोकार्पण अवसर पर आप सभी को पहुँचना है जिसके लिए वाहन उपलब्ध करा दिए जाएँगे।ग्रामवासियों ने अधिकाधिक संख्या में कृषि उपज मंडी चूरू में 22 अप्रैल को पहुँचने का वादा किया।
जांगिड ने पचभद्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का प्रस्तावित कार्यक्रम होने की वजह से परिवर्तनीय कार्यक्रम 22 अप्रैल की जानकारी दी। जिला महामंत्री चन्द्राराम गुरी व भाजपा नेता पूनिया ने संबोधित करते हुए कार्यक्रम स्थल पर समुचित व्यवस्थाओं की जानकारी दी तथा अधिकाधिक संख्या में चूरू पहुंचने की बात कही। इस मौके पर नरेश सहारण, अजीतसिंह राठौड़, लीलाधर प्रजापत, साबिर हुसैन, चिरंजीलाल भारद्वाज, सूर्यप्रकाश ढाका, -हरिसिंह प्रजापत, मदन नायक, जोगेंद्र झाझडीया, मदन गुरी, मेनपाल राहड, मुकेश शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

You might also like