शोर्य दिवस-जनसभा को लेकर भाजपा का जनसंपर्क

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)।पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के जन्मदिन तथा जनरल लेफ्टिनेंट पद्मभूषण सगतसिंह की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर 22 अप्रेल को चूरू कृषि मंडी परिसर में होने वाले शौर्य दिवस व विशाल जनसभा को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने तारानगर विधानसभा के गांव किरसाली कांधलान, सुखवासी, पण्डरेऊ टिब्बा, बनड़ा, बांय, देवगढ़, लुडनिया बड़ा/छोटा,कालवास, रांघेडी, धीरवास छोटा, डाबड़ी छोटी/बड़ी,ढाणी कुलडियान, ढाणी चारणान, झाड़सर कांधलान,भनीण, हरिपुरा, भलाऊ टिब्बा/ताल, कैलाश आदि गांवों में जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान गांवों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि शोर्य दिवस के अवसर पर चूरू में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल सिक्किम ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित अनेक केंद्रीय/राज्य मंत्री मौजूद रहेंगे। जांगिड ने कहा कि तारानगर विधानसभा से करीब 150 बसों से हजारों कार्यकर्ता जोश-उत्साह से चूरू पहुँचकर शौर्य दिवस व जनसभा को सफल बनाएंगे। भाजपा नेता रतनसिंह राठौड़, महावीर पूनिया, नरेश सहारण, अजीतसिंह राठौड़, अनूप खण्डेलवाल आदि ने कार्यकर्ताओं व आमजन से अधिकाधिक संख्या में चूरू पहुंचकर शौर्य दिवस व जनसभा को सफल बनाने जी अपील की। इस मौके पर भंवरलाल दादरवाल, लीलाधर प्रजापत, भगवानाराम प्रजापत जयपुर, मदन गुरी, सुनील भाकर, सूर्यप्रकाश ढाका, साबिर हुसैन, चिरंजीलाल भारद्वाज, श्रवण कुलड़िया, गिरवरसिंह, मनोज जोशी, नन्दू पटीर, ओमप्रकाश रैगर, पंकज जांगिड़ सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like