अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। उपखण्ड प्रशासन व आयुर्वेद विभाग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आदर्श विद्या मंदिर तारानगर में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता राकेश जांगिड़, जमरदीन तेली, अजीत राठौड़, अनूप खंडेलवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम प्रियंका कड़ेला ने की।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ दीपचंद शेखू ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम बढ़ती उम्र के लिए योग रखी गई। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक दिनेश महर्षि, सहायक योग प्रशिक्षक सरोज पिलानिया, रिछपाल प्रजापत व देवकरण सिंह ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास करवाया व नियमित योग के फायदे बताए।

कार्यक्रम में भंवरलाल पूनिया, हरि इन्दोरिया, सुशील सरावगी, बीडीओ छगनलाल छिम्पा, रेंजर सुरेंद्र सिंह राठौड़, एसीबीईओ संजय शर्मा, रामनिवास तेतरवाल, जेईएन ओम प्रकाश, प्रधानाचार्य विश्वनाथ भाटी, ओम प्रकाश शर्मा, हरदेवराम लखेरा आदि अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ, निरोगी एवं तनावमुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।

You might also like