ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम प्रतियोगिता आयोजित
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। स्थानीय पीएम श्री इंद्रमणि शारदा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तारानगर में ब्लाक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम अंतर्गत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य शीला कुमारी सैनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में तारानगर ब्लॉक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें छात्रा वर्ग में निधि झाड़सर कांधलान ने एवं छात्र वर्ग में हितेश रा उ मा वि साहवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिनको पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम पीएम श्री इंद्रमणि शारदा विद्यालय प्रांगण में यूसीईओ छतुराम प्रधानाचार्य, ब्लॉक कार्यालय से भोजराज दाधीच आर पीए एडीपीसी कार्यालय की तरफ से तेजपाल सिंह राठौड़ पी ओ की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर ओंकार मल सारण, उर्मिला पूनिया, विनोद कुमार कसवां, दारा सिंह कृष्ण मुरारी, निकिता राठोड़, अनिता गोदारा, रक्षा सारस्वत, पूनम आर्य, नवीन कुमार, पवन कुमार स्वामी, प्रियंका कंवर, प्रमिला, रानी, सुनिता आदि उपस्थित रहे।