ब्लाॅक स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह कल

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुजानगढ द्वारा ब्लॉक स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 2025-26 का आयोजन 13 मई को राजकीय पी सी बी उच्च माध्यमिक विद्यालय किया जाएगा। जिसमें सत्र 2025-26 में सुजानगढ ब्लॉक के सबसे अधिक अंक प्राप्त विद्यार्थी (प्रत्येक केटेगरी में एक) तथा राजकीय विद्यालयों के कक्षा 10 एवं 12 में 90 या 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही जिन विद्यालयों के विद्यार्थी सम्मानित होंगे, उन विद्यालयों के संस्था प्रधानों का भी सम्मान किया जाएगा।

You might also like