नीमकाथाना ब्लॉक में कोरोना वायरस का कहर

एक साथ आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

नीमकाथाना,(हरीश देवन्दा)20 मई। ब्लॉक में बुधवार को आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिनमें सांवलपुरा तवराण में एक ही परिवार के 6 लोग पॉजिटिव व टेटरा में एक और नीमकाथाना नगर पालिका वार्ड 13 में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हडक़ंप मच गया। प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंची। पॉजिटिव मरीज को 108 की सहायता से सीकर सांवली हॉस्पिटल पहुंचाया गया एवं घर के आसपास के क्षेत्र में जीरो मॉबिलिटी कर्फ्यु लगाया गया। बीसीएमएचओं डॉ मुकेश डिग्रवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले बाहर से ये लोग आए थे। सभी की रैंडम सैंपलिंग की गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को सीकर भिजवा दिया गया।

इस मौके पर नीमकाथाना तहसीलदार बृजेश अग्रवाल, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश डिग्रवाल, कोतवाली थाना अधिकारी करण सिंह खंगारोत ने मौके की स्थिति का जायजा लिया। वहीं आस-पड़ौस के लोगों को भी घरों में रहने की एवं पूर्ण रूप से सुरक्षित रहने की हिदायत दी गई।

You might also like