विश्व रक्तदाता दिवस पर राजस्थान ग्रामीण बैंक द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

हरीश देवेंदा 

नीम का थाना (नवयत्न)। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय, नीम का थाना द्वारा मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नीम का थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 50 शाखाओं के स्टाफ सदस्यों एवं ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रक्तदान शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। शिविर में बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारियों एवं ग्राहकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सोनी ने स्वयं रक्तदान कर सभी को प्रेरित किया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी स्टाफ सदस्यों, ग्राहकों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

रक्तदान शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा प्रतिभागियों ने इसे एक प्रेरणादायक एवं जनहितकारी पहल बताया।

You might also like