कोरोना वैक्सीन परीक्षण के लिए शरीर दान को तैयार शिक्षाविद् जोशी

राष्ट्रपति को पत्र लिखकर जताई सहमति

चूरू,(पीयूष शर्मा)6 मई। शहर के युवा समाजसेवी व शिक्षक देवेंद्र जोशी ने कोरोना वैक्सीन परीक्षण के लिए देशहित में अपना शरीर दान करने की सहमति जताई है। शरीर दान के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखे अपने सहमति पत्र में जोशी ने लिखा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 की रोकथाम के लिए देशभर में वैक्सीन बनाने के प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने दानवीर महर्षि दधीचि को अपना प्रेरणा स्रोत मानते हुए लिखा कि वैक्सीन का मानव शरीर पर परीक्षण के लिए वे अपना शरीर दान करने को तैयार हैं। परीक्षण के दौरान देशहित में उनके प्राण भी चले जाएं तो इससे बड़े गर्व की बात उनके लिए क्या होगी। समाज के युवाओं ने जोशी की इस पहल की सराहना की।

You might also like