नवजात शिशु मिलने का मामला : एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए जरूरी साक्ष्य
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। राजलदेसर में भावनदेसर रोड स्थित वार्ड नंबर 26-27 में कंटीली झाड़ियों और कचरे के बीच नवजात शिशु मिलने की घटना को लेकर शनिवार को चूरू से एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर घटना से जुड़े जरूरी साक्ष्य जुटाए। एफएसएल टीम प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य एकत्र किए और मौके की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान पुलिस थाना राजलदेसर से एएसआई रोशनलाल सहित पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह कंटीली झाड़ियों और कचरे के बीच नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को अस्पताल पहुंचाया गया घटना के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए है पुलिस अब मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच करते हुए नवजात को झाड़ियों में छोड़ने वाले व्यक्ति तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है। इस मौके पर पार्षद सुभाष वाल्मीकि, पूर्व पार्षद मिर्जा राम मेघवाल, पूर्व पार्षद ताराचंद वाल्मीकि सहित मोहल्ले के लोग भी मौजूद रहे।