सीबीआई जांच की मांग स्वीकृत नही की गई तो राजगढ़ थाने के आगे विप्र फाउंडेशन की टीम बैठेगी आमरण अनशन पर

बीकानेर,(देवेंद्र स्वामी)27 मई। ब्राह्मण समाज का वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन युवा मंच राज. ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जनता के थानेदार दिवंगत एसएचओ विष्णुदत के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

प्रदेश महामंत्री दिनेश ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर राज्य सरकार आगामी दस दिनों में इस मामले सीबीआई जांच की मांग तो स्वीकृत नही किया गया तो विप्र फाउंडेशन युवा अध्यक्ष मुकेश रामपुरा के नेतृत्व में टीम विफा के युवा राजगढ़ थाने के आगे आमरण अनशन बैठेंगे जब तक सीबीआई जांच की मांग तो स्वीकृत नही किया जाएगा जब तक विफा युवा टीम के कार्यकर्ता आमरण अनशन पर डटे रहेंगे और दिवंगत एसएचओ को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा ।

इसी के साथ ही विफा युवा मंच ब्राह्मण समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से सीबीआई की मांग को लेकर सरकार के नाम पर पत्र लिखवाकर जनता की आवाज को बुलन्द करने के लिए भी प्रयाशरत है और कई जनप्रतिनिधियों ने इस सम्बंध में पत्र लिख भी चुके है ।

You might also like