चौरडिया का किया स्वागत

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। राजलदेसर युवा विकास समिति के सदस्य विकास चौरडिया को राजलदेसर तेरापंथ युवक परिषद का अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके निवास स्थान पर युवा विकास समिति के अध्यक्ष मुकेश श्रीमाल, मंत्री विनोद भाटिया, उप मंत्री शिव भगवान सोनी, पूर्व मंत्री मदन दाधीच, कन्यालाल महावर आदि के द्वारा उनका साफा, दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर विकास चौरडिया ने कहा तेरापंथ युवक परिषद के जो भी कार्यक्रम होंगे। गुरुदेव के आशीर्वाद से पूरे समाज को साथ लेकर अच्छे कार्य करेंगे साथ ही युवा विकास समिति में भी हमेशा मेरा जुड़ाव रहेगा एवं मेरे को जो भी जिम्मेवारी देंगे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा।

You might also like