मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खाटूश्याम मन्दिर में किए दर्शन

निसं
खाटूश्यामजी (नवयत्न)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन किए। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान, मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान और श्याम परिवार के मोहनदास चौहान व नरेंद्र सिंह चौहान के सानिध्य में मुख्यमंत्री ने विधिवत बाबा की विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश के विकास और आमजन की खुशहाली के लिए कामना की। तत्पश्चात, मंदिर कमेटी एवं श्याम परिवार की ओर से मुख्यमंत्री को बाबा श्याम का पवित्र प्रतीक चिह्न (स्मृति चिह्न) सप्रेम भेंट किया। इस दौरान खंडेला विधायक सुभाष मील, भाजपा नेता गजानंद कुमावत सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण और श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You might also like