मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को चूरू आएंगे

नवरतन वर्मा

चूरू ( दैनिक नवयत्न) । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार, 08 मार्च को चूरू आएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शर्मा रविवार, 08 मार्च को सवेरे 09.35 बजे जयपुर से प्रस्थान कर सवेरे 10.35 बजे पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे तथा हेलीपैड से प्रस्थान कर सवेरे 10.35 बजे जिला खेल स्टेडियम में गौरव सेनानी समारोह में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शर्मा शिविरों का निरीक्षण करेंगे तथा वीर नारियों और भूतपूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद सवेरे 11.35 बजे जिला खेल स्टेडियम से हेलीपैड पहुंचेंगे और हंसियावास रिजर्वायर का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद हनुमानगढ़ पहुंचेंगे।

You might also like