Home झुंझुनूं एसएस मोदी में बच्चों ने पर्यावरण बचाने के संकल्प से मनाया पृथ्वी...

एसएस मोदी में बच्चों ने पर्यावरण बचाने के संकल्प से मनाया पृथ्वी दिवस

6
0

झुंझुनू (जितिन बोस)। जिला मुख्यालय स्थित एस एस मोदी विद्या विहार में पर्यावरण संरक्षण के लिए पृथ्वी दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता के रूप में पर्यावरण संरक्षण के लिए अनवरत कार्यरत एन.जी.ओ. वरिसपुरा संकल्प सेवा संस्थान के कार्यकत्र्ता डॉ. हर्षवर्धन सिंह शेखावत, नेमीचंद पूनिया, बबीता चौधरी व तोगड़ा कला की सरपंच निशा बलौदा उपस्थित रहे। मेहमानों का स्वागत अकादमिक निदेशक आर सी पॉल और प्राचार्य विजय मसीह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

इस अवसर पर पर्यावरण प्रदूषण के वैश्विक संकट के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई और प्लास्टिक के दुष्परिणाम के बारे में बताया। डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि बच्चों की जागरूकता इस कार्य को सकारात्मक रूप दे सकती है। पेड़ लगाना, प्लास्टिक की जगह कपड़े के थैलों का प्रयोग करना, पानी बचाना, बिजली बचाना ऐसे अनेक कार्य हैं जिनसे हम अपने देश व मानवता की सेवा कर सकते हैं।

नेमीचन्द पूनिया ने भी बच्चों से ये अपील की कि हम पर्यावरण संरक्षण द्वारा मानवता की सबसे बड़ी सेवा कर सकते हैं। बबीता चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि केवल पृथ्वी दिवस पर ही नहीं बल्कि हमेशा हमें इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए भविष्य में मानव जाति को बचा सकते हैं। प्लास्टिक से जानवरों को अकाल मृत्यु का सामना करना पड़ रहा है, कैंसर जैसी घातक बीमारी इस प्रदूषण के कारण मानवता का काल बन रही है।

हम अधिक से अधिक पेड़ लगाकर व उनकी देखभाल करके पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं। वारिसपुरा संकल्प सेवा संस्थान की ओर से सभी को कपड़े के बने थैले देकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। विद्यालय प्राचार्य विजय मसीह ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। सभी अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक कार्यों में हमेशा तत्पर रहने के लिए एस एस मोदी विद्यालय की सराहना की। मुम्बई प्रवासी ट्रस्टी शशिकांत मोदी, ऋषि कुमार बरासिया, प्रेमलता मोदी, गीलूराम मोदी व विद्यालय समन्वयक मनीष अग्रवाल ने पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here