पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई, भारत रत्न देने की उठी मांग
बुहाना,(सुरेन्द्र डैला)29 मई। देश के पांचवें प्रधानमंत्री रहे चौधरी चरण सिंह के भारत रत्न सम्मान की बात अब तेजी से लोगों में जाग उठी है। वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेवसिंह खरड़िया के निर्देशन में किसान एवं मजदूरों के मसीहा, गरीबों की आवाज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई गई। बाद में देश हित में उनके द्वारा किये गये कार्यो पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर युवा नेता राजेश गोदारा ने कहा कि हम चौधरी साहब के आदर्शो को ग्रहण कर उनकी शिक्षाओं पर चलें यही उनको सच्ची श्रद्धाजंली होगी। इस अवसर पर वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव खरड़िया, युवा नेता राजेश गोदारा, सियाराम शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश दिवाच, योग शिक्षक रामपाल सिहाग, नरेन्द्र मान व जगदीश मैचू उपस्थित थे।