योग शिविर के बाद स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों व नवसदस्यों का अभिनंदन

संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। झुंझार सिंह संस्थान में शुक्रवार को योग शिविर के बाद सामाजिक सरोकार और स्वच्छता का संदेश देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई। उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक शुभ करण चौधरी, नगर परिषद झुंझुनूं के नवनिर्वाचित उपसभापति वीरेंद्र डारा और पार्षद प्रमोद जानू का संस्थान की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष सुरेश जाखड़, प्रबंधक महेंद्र चौधरी, पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी पवन कुमार एवं रामकुमार झाझड़िया ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, कार्यस्थल और आसपास के सार्वजनिक क्षेत्र को साफ रखने में योगदान दे तो शहर और समाज को स्वच्छ बनाया जा सकता है। लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में योग, सामाजिक सहभागिता और स्वच्छता को एक साथ जोड़ते हुए समाजहित में लगातार काम करने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने संस्थान की सामाजिक गतिविधियों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।


तीन लोगों ने ग्रहण की संस्थान की सदस्यता
इस अवसर पर राजेंद्र कुमावत, लता नेहरा और सरिता देवी ने झुंझार सिंह संस्थान की सदस्यता ग्रहण की। संस्थान के पदाधिकारियों ने नवसदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्हें संस्थान से जुड़कर सामाजिक एवं जनहितकारी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
जनप्रतिनिधियों के साथ चलाया स्वच्छता अभियान
कार्यक्रम के अगले चरण में पूर्व विधायक शुभ करण चौधरी एवं नवनिर्वाचित उपसभापति वीरेंद्र डारा के सानिध्य में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें संस्थान से जुड़े लोगों और उपस्थित नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। लोगों ने परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई की और आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में रामकुमार झाझड़िया, गोपाल राम सैनी, सम्पत बारूपाल, जागीराम सैनी, रणवीर झाझड़िया, मोहन पूनिया, अंकित जाखड़, इंद्राज सिंह, विजय जाखड़, अमीलाल मुंड, डूंगरमल कुमावत, देवकरण सिंह स्योरान, जितेंद्र कुमार, बाबूलाल थालोर, दीपेंद्र एडवोकेट, बुद्धराम सैनी, शीशराम नेहरा, सहीराम सोहु, मुकेश मुंड, भागीरथ सोहु, संजय अग्रवाल, अशोक नेहरा, विनोद गिल, रामदेव सिंह, संदीप कुमार, लता नेहरा, संतोष कंवर, पूनम देवी, संतोष राव, मोहनी देवी, मीनू अग्रवाल, डॉ. अनीता बंसल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

You might also like