गांधी-शास्त्री जयंती पर दिलाई स्वच्छता की शपथ

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत शुक्रवार को नगरपालिका परिसर स्थित सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष गोपाल मारू एवं अधिशासी अधिकारी सीताराम मीणा ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नगरपालिका कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पार्षद विनोद सैनी, मुकेश मारू, विनोद पारीक, मनोज माली सहित हुकुम सिंह फायरमैन, गोविन्द, महिपाल, विमल, हरिशंकर, राजकुमार, संजय कुमार, रविप्रकाश पंवार, पायल नाई, महेन्द्र कुमार भार्गव, प्रेमरतन नाई, दिलीप सोलंकी, वेद प्रकाश, जसवंत कुमार, हिमांशु महर्षि, कमल गुर्जर सहित नगरपालिका के समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

You might also like