जनसेवा कर मनाया जननायक अशोक गहलोत का जन्मोत्सव

मंडेलिया फाउंडेशन ने 15 हजार रोजेदारों को ड्राईफ्रूट व फल

चूरू,(पीयूष शर्मा)3 मई। शहर में कांगे्रसजनों ने राज्य के सीएम जननायक अशोक गहलोत का जन्मोत्सव रविवार को अनूठे अंदाज में जनसेवा कर हर्षोल्लास से मनाया। सीएम अशोक गहलोत के जन्मोत्सव के उपलक्ष में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रफीक मंडेलिया ने मंडेलिया फाउंडेशन के माध्यम से शहर के 15 हजार रोजेदारों को इफ्तारी के लिए वार्ड पार्षदों के जरिए रोजा किट वितरित करवाई। इससे पहले कलक्ट्रेट से कलक्टर संदेश नायक, एसपी तेजस्वीनि गौतम, सभापति पायल सैनी, उप सभापति नसीम निशा, शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अबरार खान व देहात अध्यक्ष रामनिवास सहारण ने ड्राईफू्रट व फलों के किट से भरे वाहनों को रवाना किया। रवानगी के बाद मीडिया से मुखातिब हुए कलक्टर नायक ने इसे पुण्य कार्य बताते हुए कहा कि मंडेलिया फाउंडेशन की ये पहल अनूठी व अनुकरणीय है। कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया के निजी सहायक दिलावर खान ने बताया कि इस मौके पर एसीईओ डा. नरेंद्र चौधरी, पूर्व बीसूका अध्यक्ष एडवोकेट आशाराम सैनी, पीसीसी सदस्य रिजायत खान, मो. हुसैन निर्बाण, डा. एफएच गौरी, असलम खोकर, किसान नेता धर्मेंद्र बुडानिया, हारून मंडेलिया, उपसभापति प्रतिनिधि रमजान खान, किसान नेता नरेंद्र सैनी आदि उपस्थित थे।
कोरोना काल में फाउंडेशन कर चुका ये जनसेवा
15 हजार रोजेदारों को इफ्तारी के लिए रोजा किट वितरण।
चूरू शहर व देहात तथा रतनगढ़ क्षेत्र में 30 हजार कोरोना प्रभावित परिवारों को राशन किट वितरण।
चूरू नगर परिषद को दो फोगिंग मशीन भेंट की।
चूरू शहर व देहात क्षेत्र में सैनेटाइजेशन कार्य।
एक लाख 21 हजार रुपए का चेक प्रशासन को रेडक्रोस सोसायटी में दे चुका है मंडेलिया फाउंडेशन।
महापुरुषों को किया याद, मरीजों को बांटे फल इसी प्रकार नगर परिषद के संयोजन में सीएम अशोक गहलोत का जन्मोत्सव महापुरुषों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर मनाया गया। रोजेदारों के लिए किट रवानगी के बाद यहां मौजूद सभी कांग्रेसजनों व प्रशासनिक अधिकारियों ने कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी व बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में सभापति ने स्वतंत्रता सेनानी चंदनमल बहड़ सहित अन्य महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों पर पहुंचकर नमन किया। भरतिया अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

You might also like