मुख्यमंत्री सहायता कोष कोविड-19 में सौंपी सहायता राशि
चूरू,(पीयूष शर्मा)4 मई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व बीसूका उपाध्यक्ष एडवोकेट आशाराम सैनी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर प्रशासन को 71 हजार रुपए की सहायता राशि का चैक सौंपा। कांग्रेस नेता सैनी ने उक्त चैक मुख्यमंत्री सहायता कोष कोविड-19 में कलक्टर संदेश नायक को सौंपा। सीएम अशोक गहलोत को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सैनी ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के तहत जरूरतमंदों की मदद के लिए सैनी समाज के मंगतूराम सैनी, सत्यनारायण राकसिया, बजरंगलाल तंवर, चंद्रमोहन तंवर ने आर्थिक सहयोग दिया है। इस मौके पर बैंक कर्मचारी यूनियन लीडर जयंत परिहार भी उपस्थित थे।