कलक्टर नायक को उनका स्कैच भेंट कर दी शुभकामनाएं

रामगढ़ शेखावाटी के अभिषेक ने तैयार किया स्कैच

चूरू,(पीयूष शर्मा)12 मई। युवाओं के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कलक्टर संदेश नायक को उनका स्कैच भेंटकर उन्हें जन्म दिन की शुभकामनाएं दी।

आरजे हैल्प फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष अमजद तुगलक ने बताया कि निकटवर्ती सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी निवासी युवा कलाकार अभिषेक मौर्य द्वारा तैयार किया गया है। इस दौरान युवाओं ने कलेक्टर को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। चूरू जिले के कोरोना यौद्धाओं की कार्यशैली से प्रभावित युवा कलाकार मौर्य इन योद्धाओं के स्कैच बना रहा है। इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क सहायक निदेशक कुमार अजय व तनवीर बहलीम मौजूद थे।

You might also like