कोरोना: विधायक राठौड़ ने कलक्टर को सौंपे 50 पीपीई किट व चार हजार मास्क
राठौड़ ने जताया दानदाताओं का आभार
चूरू,(पीयूष शर्मा)6 मई। विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष व विधायक राजेंद्र राठौड़ ने बुधवार को कलक्टर संदेश नायक को कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए 50 पीपीई किट व चार हजार मास्क सौंपे।
विधायक राठौड़ ने उक्त सहयोग के लिए कपड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील भाऊवाला, राकेश अग्रवाल व नितिन सिंधी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ाई में सहयोग कर रहा हर व्यक्ति अभिनंदनीय है। जिला प्रशासन की ओर से पूरी संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे काम की बदौलत हम सब मिलकर जल्दी ही कोरोना को हरा देंगे। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, डा. वासुदेव चावला, हेमसिंह शेखावत, सुनील भाऊवाला व रविशंकर पुजारी आदि मौजूद थे।