उप निरीक्षक / प्लाटुन कंमाडर परीक्षा 2025 का आयोजन

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ ( नवयत्न )। जिले में रविवार को 30 सेंटरों पर एसआई एवं प्लाटून कमांडर की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यह परीक्षा चूरू के 21 एवं रतनगढ़ शहर के 9 सेंटरों पर दो पारियों में संपन्न होगी। परीक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस कर्मियों का जाप्ता तैनात किया है।
चूरू में 21 एवं रतनगढ़ में 09 केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा में प्रथम पारी में 3875 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और 30 केंद्रों पर 8920 में से 5045 अभ्यर्थी उपस्थित रहें, वहीं दूसरी पारी में 8920 में से 5021 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 3899 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा को लेकर पुलिस व प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए है। केंद्र पर गहन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया गया तथा सभी स्टाफ को मोबाइल के साथ प्रवेश वर्जित रखा गया। सुबह 11 बजे शुरू होने वाली पारी के लिए सुबह 9 से 10 बजे तक प्रवेश दिया गया, वहीं दोपहर तीन बजे से शुरू होने वाली द्वितीय पारी की परीक्षा के लिए दोपहर दो बजे तक केंद्र में परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा देने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ रंगीन फोटो, फोटो युक्त मूल आईडी एवं प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य था। हाफ बाजू की ड्रेस एवं स्लीपर चप्पल पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया तथा जूते, बैग, चुन्नी आदि बाहर ही रखवा दी गई।
जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा की शुचिता को गंभीरता से लेते हुए सभी परीक्षा केंद्रों के नजदीकी साईबर कैफे व ई- मित्र को बंद रखवाने की व्यवस्था की गयी है।
जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर 05 व 06 अप्रैल को आयोजित परीक्षा के दौरान 05 अप्रैल को प्रत्येक पारी में जिले में 8920 एवं 06 अप्रैल को 8920 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में रविवार, 05 तथा सोमवार, 06 अप्रैल को चूरू जिला मुख्यालय व रतनगढ़ उपखंड मुख्यालय पर राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा उप निरीक्षक / प्लाटून कंमाडर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने उप निरीक्षक / प्लाटून कंमाडर परीक्षा के सफल आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए हैं।

You might also like