पूर्व चेयरमैन सुरेश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
कृष्ण कुमार गांधी
सूरजगढ़ (नवयत्न)। पूर्व चेयरमैन सुरेश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। शुक्रवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार स्थित कार्यालय में मिठाई बांटकर न्याय यौद्धा राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया व उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर राजेश कुमार जोशी, दिनेश शर्मा, उमेद टेलर, बृजमोहन, योगेश सोनी, मुकेश बाकोलिया, लीलाधर मिस्त्री, मदनलाल सैनी, रामदेव सैनी, किशोरी लाल गोगावत, इन्द्र चेतीवाल, जुगल पहाड़िया, अशोक ओला, सौरभ शर्मा, राजेन्द्र नायक, सुनील डालमिया, लक्ष्मण बाकोलिया, गजानंद डीलर, विष्णु भार्गव अजीज इलाही, कालूराम चंदेलिया, विनय कुमावत, विरेन्द्र यादव, रामजीलाल, मनोहर लाल सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।