कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कस्बे के गांधी पार्क में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के 56वां जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर कांग्रेस नेता गांधी के स्वस्थ व दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर हरिसिंह बेनीवाल, मोहर सिंह ज्याणी, विमला कालवा, कुंदन सैनी, दिनेश खंडेलवाल, बाबूलाल सैनी, अर्जुन सैनी, ओमप्रकाश कालवा, अदरिश सैय्यद, अब्दुला खोखर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।