गंदे पानी की आपूर्ति, जलदाय विभाग ने ठिक करवार्ड पेयजल लाईन
श्रवण सारस्वत
रीगस (नवयत्न)। कस्बे के वार्ड 10 में सुबह पेयजल आपूर्ति में गदा पानी चला गया। इससे वार्ड में हडकम्प मच गया। सूचना पर जलदाय विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा आपूर्ति को चैक कर लकीज को ठिक करवाया गया। वार्ड नम्बर 10 में सूचना मिली की पेयजल आपूर्ति के साथ गंदा पानी आ रहा है। इससे मटको व घरों की टंकियों में गंदा पानी जमा हो गया। इस पर लोगों ने तुरंत जलदाय विभाग को सूचना दी। इसके बाद लोगों ने अपने घरों का पानी खाली कर दिया। मौके पर एईएन श्याम सुन्दर सैन ने जेईएन बृजमोहन ओला व देवेन्द्र जांगिड को भेज कर गंदे पानी की समस्या को तुरंत दूर करने का निर्देश दिया। इस पर दोनों अधिकारी मजदूरों के साथ मौके पर पहुंचे तथा अनेक स्थानों पर खुदाई कर लकीज को ढूंढ लिया। इसके बाद पहले सीवरेज लाईन को ठिक करवाया गया इसके बाद पेयजल आपूर्ति लाईन को ठिक कर पेयजल आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद फिर से घरों में पानी को चैक किया गया। जब पानी स्वच्छ पहुंचा तो जलदाय विभाग ने राहत की सांस ली। देवेन्द्र जांगिड ने बताया कि सीवरेज लाईन में लीकेज था। जिसकी वजह से गंदा पानी पेयजल आपूर्ति लाईन में रिस कर जा रहा था। इसके बाद दोनों ही लाईनों को ठिक कर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जनता तुरन्त जानकारी दे तो लकीज ठिक हो सकते हैं।