स्वच्छता के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
सुरेन्द्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। सेठ मोतीलाल टीचर्स एजुकेशन कॉलेज में शनिवार को स्वच्छता एवं सफाई को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने की। संस्था सचिव जीएल शर्मा मुख्य अतिथि रहे। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता अभियान को हर घर, गांव और शहर तक पहुंचाना प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी की जिम्मेदारी है। साफ-सफाई से बीमारियों के प्रभाव को कम किया जा सकता है। कार्यक्रम में जातिवाद और नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने, पर्यावरण संरक्षण और महिला शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। विकसित भारत अभियान के तहत देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देने की अपील की गई। वरिष्ठ प्रवक्ता सुशील कुमार शर्मा ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ के नरेश धीवा, डॉ. सुषमा शर्मा, इंद्र कुमार शर्मा और धर्मवीर योगी मौजूद रहे।