कोरोना भामाशाहों का सम्मान
चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)28 मई। कोरोना महामारी के खिलाफ चल रहे अभियान में विशेष सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया।
पिलानी रोड पर श्रीधर विश्वविद्यालय में बने क्वारेंटाइन सेंटर में विशेष योगदान देने पर भामाशाह पार्षद योगेंद्र कटेवा, पंकज मिश्रा आदि का सम्मान किया गया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संत कुमार जांगिड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ जितेंद्र सिंह यादव ने भामाशाह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा भविष्य में ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा की।