कोरोना फाइटर्स पुलिसकर्मियों का जूस पिलाकर जताया आभार
चूरू,(पीयूष शर्मा)4 मई। सामाजिक सरोकार से जुड़े जनसेवी कार्यों में अग्रणी राणा युवा विकास मंच चूरू ने कोरोना फाइटर्स पुलिस को जूस पिलाकर उनका शहर वासियों की तरफ से आभार जताया। मंच के जिलाध्यक्ष एडवोकेट संजय भाटी ने बताया कि हमारे पुलिसकर्मी कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए चिलचिलाती कड़ी धूप में बिना थके डटे हुए हैं। इन कोरोना फाइटर्स को जूस पिलाकर उनकी ड्यूटी के प्रति शहरवासियों की तरफ से आभार जताया गया। जिलाध्यक्ष की प्रेरणा से आयोजित इस जनसेवी कार्य में समाज के युवा शक्ति, जयसिंह सोनगरा, ललित सोनगरा, सुनील सिंह सोनगरा, गोविंद सिंह चौहान, हेमंत सिंह भाटी, यशवर्धन सिंह भाटी, अनिरुद्ध राणा, गोविंद सिंह पवार, सुरेंद्र सिंह चौहान, विनोद चौहान, राजेंद्र चौहान, कमल भाटी व कपिल भाटी आदि ने सहयोग किया। जिला उपाध्यक्ष राजू सिंह भाटी, सांस्कृतिक मंत्री राजेंद्र सरनोत ने आभार जताया।