कोरोना काल में सरकार और अधिकारियों के साथ हर ग्रामीण कार्यकर्ता समन्वय बैठाकर करे समस्या का निपटारा- संजय कुमार सैनी
खेतङी,(जयंत खांखरा)27 मई। नानू वाली बावड़ी में पेयजल संकट अब जल्द दूर होने जा रहा है इसके लिए वार्ड नंबर 13 में बनी पानी की टंकी का साफ-सफाई वे रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया गया है समाजसेवी संजय कुमार सैनी ने बताया कि नानू वाली बावड़ी के कई वार्ड में कई दिनों से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। क्योंकि पानी की टंकी का बाल खराब हो गया था इसके लिए अधिकारियों को सूचित किया गया जिस पर बुधवार को टंकी की रिपेयरिंग का काम शुरू किया गया।
जिसमें एलएनटी कंपनी के कर्मचारी दिनभर कार्य में जुटे रहे । संजय सैनी ने बताया वार्ड 13 सरदारावली ढाणी में नहर वाले पानी की टंकी का वाल खराब होने के कारण ढाणियों में पानी की सप्लाई 3 दिन से नहीं हो पा रही थी। जलदाय विभाग को सूचित किया तो पाईप लाइन के वाल को रिपेयर किया गया, टंकी की साफ सफाई भी की जा रही है अब जल्द ही क्षेत्रवासियों को शुद्ध पीने का जल मिल पाएगा।
सैनी ने बताया कि यदि हर गांव ढाणी में सक्रिय कार्यकर्ता आगे आकर सरकार व अधिकारियों के साथ समन्वय बिठाकर कार्य में जुट जाएं तो कहीं भी इस कोरोना काल में कोई संकट नहीं आएगा। हर संकट की घड़ी में एक दूसरे का साथ देकर काम को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस मौके पर रामवतार सैनी ,मूलचंद सैनी, सुरेन्द्र, संजय सैनी ,अनिल, सुनील ,शिव कुमार, रमेश , आदि ग्रामीण सहयोग किया।