भाजपा ने किया कोरोना कर्मवीरों का अभिनंदन

विधायक राठौड़ की प्रेरणा से

चूरू,(पीयूष शर्मा)12 मई। भाजपा पदाधिकारियों ने मंगलवार को विश्व नर्सिंग दिवस के उपलक्ष में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की प्रेरणा से राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल में संचालित कोरोना वार्ड में ड्यूटी दे रही सभी कोरोना कर्मवीरों का अभिंनदन किया।

अस्पताल में हुए सादे समारोह में बतौर अतिथि मौजूद पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला, बसंत शर्मा, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी ने सभी कोरोना कर्मवीरों को आभार पत्र भेंटकर व ताली बजाकर अभिनंदन किया। इस दौरान अतिथियों ने कोरोना कर्मवीर नर्सिंग स्टाफ को चरण पादुका भी भेंट की गई।
कोरोना कर्मवीरों का अभिनंदन गर्व की अनुभूति

पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने कहा कि अपना जीवन संकट में डालकर दिनरात जनसेवा में जुटे इन कोरोना कर्मवीरों का अभिनंदन कर हम स्वयं गौरव की अनुभूति कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी ने कहा कि कोरोना योद्धा का सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। पूर्व जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला व बसंत शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।

इनका किया अभिनंदन
कार्यक्रम में पीएमओं डा. गोगाराम, नर्सिंग अधीक्षक कैलाश सैनी, जिला प्रशिक्षण केंद्र प्रमुख बजरंग हर्षवाल, प्रदीप सैनी, नर्स ग्रेड प्रथम गणेश सिंह, पूजा व्यास, अब्दुल रसीद, सुनील गर्वा, सुरेश कुमार, रामनिवास, रामकला, मंजू, सतवीर भाकर, लीलाधर, सुलेमान खान व कपिल का अभिनंदन किया गया।

अस्पताल में रोशनी कर किया उत्साहवद्र्धन
विश्व नर्सिंग दिवस के उपलक्ष में भाजपा पदाधिकारियों ने भरतिया अस्पताल में रात्रि को बिजली की आकर्षक रोशनी कर नर्सिंग कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर चंद्रप्रकाश शर्मा, निरंजन सैन, सुशील लाटा, सुरेष मिश्रा, अजय तंवर व अरूण शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You might also like