कोरोना कर्मवीरों का किया सम्मान

श्रीमाधोपुर,(महेन्द्र खडोलिया)15 मई। कस्बे के बावड़ी आश्रम पर जल बचाओं, पेड़ लगाओं, जीवन बचाओं समिति श्रीमाधोपुर के द्वारा कोविड-19 में महत्ती भूमिका निभाने वाले श्रीमाधोपुर के सक्रिय कार्यकर्ताओं का बावड़ी आश्रम के संत ऊंकारदासजी महाराज के सानिध्य, समिति अध्यक्ष परमानंद सोनी की अध्यक्षता व डॉ माधोसिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्मान किया गया। जिसमें फ्रंट लाइन पर काम करने वाले चिकित्सकों, पुलिस अधिकारियों, नगरपालिका कर्मचारियों व संविधान के चौथे स्तम्भ पत्रकारों का सम्मान किया। संस्था के द्वारा जब से कोरोना वायरस महामारी चल रही है उसके तहत खाद्य सामग्री जरूरतमंदों को उपलब्ध करवाई जा रही है।

You might also like