कोरोना ऑनलाइन क्विज में 1500 युवा कर चुके भागीदारी
चूरू,(पीयूष शर्मा)20 मई। राजकीय लोहिया महाविद्यालय व रासेयो के तत्वावधान में कोरोना जागरूकता को लेकर आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में आमजन व विद्यार्थी उत्साह से भाग ले रहे हैं।
रासेयो के जिला समन्वयक डा. जेबी खान ने बताया छह मई से शुरू हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता में आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक करने संबंधी प्रश्नावली दी गई है। 70 प्रतिशत अंक प्राप्त होने पर प्रतियोगी की ई-मेल पर स्वत: ही सर्टिफिकेट जनरेट हो जाता है। लोहिया महाविद्यालय के प्राचार्य दिलीप पूनिया ने बताया की अभी तक इसमें 1500 प्रतियोगियों ने भागीदारी की है। इनके सर्टिफिकेट जारी हो चुके हैं। प्रतियोगिता में प्रतिदिन केवल 100 प्रतिभागी ही भाग ले सकते हैं। इसके बाद यह अगले दिन तक के लिए बंद हो जाती है।
रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी शांतनु डाबी ने बताया कि ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता को विद्यार्थियों व आमजन तक पहुंचाने का दायित्व महावीर सिंह, डा. मंजू शर्मा, मोहम्मद जावेद खान, विवेक चुलेट, डा. प्रशांत शर्मा, डा. बीएल मेहरा, डा. हेमंत मंगल व डा. संजय कस्वां आदि निभा रहे हैं।