कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए 13 जनों के लिए सैम्पल
राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)15 मई। एनएच 11 पर स्थित भरतिया स्कूल में चल रहे क्वारेंटाइन सेंटर में क्वारेंटाइन 23 जनों में से 13 जनों का राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजलदेसर में सैम्पल लिए। चिकित्सा प्रभारी डॉ संजय बुदेला ने बताया कि उक्त लोग बंगाल व महाराष्ट्र से आई बसों में सरदारशहर व छापर के कोरोना पॉजिटिव आए लोगों के साथ आए थे। शुक्रवार को सीएचसी में लैब टेक्नीशियन कैलाश राजपुरोहित, रमिज राजा, भुवनेश्वर पाण्डे, सहायक विवेक सैनी, राजेन्द्र धायल, मोहनलाल मीणा ने 13 जनों के सैम्पल लेकर जांच के लिए चूरू भेज दिए। डॉ बुंदेला ने बताया कि शेष 10 जनों के सैम्पल शनिवार को लिए जाएगें।