कोरोना से जंग में बच्चे भी बन रहे योद्धा
छठी कक्षा की छात्रा दीपिका ने सभापति को भेंट किए मास्क
चूरू,(पीयूष शर्मा)26 मई। वैश्विक महामारी कोरोना से चल रही जंग में जिले के बच्चे भी योद्धा बन अपने स्तर पर इसे हराने में जुटे हैं।
शहर की कक्षा छठी की मासूम छात्रा दीपिका पापटान ने अपने हाथों से मास्क बनाए। मंगलवार सुबह कक्षा छह की नन्ही छात्रा दीपिका पापटान अपनी बगल में कपड़े का एक बैग दबाए सभापति पायल सैनी के चैंबर में पहुंची। उसने आते ही मास्क से भरा थैला सभापति को सौंपते हुए कहा कि मैडम ये मास्क मैंने अपने हाथों से बनाए हैं। आपके हाथों से ये मास्क नगरपरिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य जरूरतमन्दो को वितरित करवाना चाहती हूं।
बच्ची की इस भावना, उत्साह और मनोबल को देखकर सभापति ने तत्काल कार्यालय में उपस्थित समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को बुलाकर बच्ची के हाथों से सबको मास्क भेंट करवाए। सभी ने देश के प्रति छात्रा के इस प्रेम की सराहना की।
इस दौरान युवा कांग्रेस नेता नारायण बालाण, आयुक्त द्वारकाप्रसाद, सहायक अभियंता अच्युतधर द्विवेद्वी, पीआरओं किशन उपाध्याय व रविप्रकाश पापटान व कम्प्यूटर ऑपरेटर रोमिल वर्मा भी उपस्थित थे।