हसामपुर का युवक कोरोना से जंग जीतकर घर आया

सरपंच सहित परिवार वालों ने किया स्वागत

पाटन,(प्रवीण कुमार योगी)24 मई। कस्बे के निकटतम गांव हसामपुर में महामारी के चलते एक युवक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जानकारी अनुसार वह मुंबई से लॉक डाउन के चलते गांव 8 मई को आया था। इसी में चिकित्सा विभाग द्वारा युवक का सैंपल 13 मई को लिया गया। जिसमें वह 15 मई को कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि गांव के लिए खुशी की बात है कि 23 मई को उसके दोनों रिपोर्ट नेगेटिव आई साथ ही 12 सदस्यों को उससे जुड़े हुए होने की वजह से क्वारेंटाइन किया गया था उनकी भी रिपोर्ट नेगेटिव निकली। इस संबंध में चिकित्सा विभाग ने एंबुलेंस के द्वारा उसको घर छोड़ा गया। घर छोडऩे पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि राकेश सिंह व परिवार वालों ने फूल माला पहनाकर युवक का स्वागत किया। गांव वालों में भी खुशी का माहौल है रिपोर्ट नेगेटिव आने से भय का माहौल थोड़ा खत्म हुआ।

You might also like