देश में कोरोना से मरने वालो की संख्या 2200 के पार

नई दिल्ली, 11 मई। कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या 2213 हो गई है। एक मई से 11 मई की सुबह तक 1133 लोगों की मौत हुई। 11 दिनों में मौत की रफ्तार सबसे तेज रही है। रविवार को 112 संक्रमितों ने दम तोड़ा। गुजरात में मरने वालों का आंकड़ा 500 के करीब पहुंच गया है। यहां अब तक 493 लोग जान गंवा चुके हैं।

रविवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 53 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 832 लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद गुजरात में 21 लोगों की जान गई। पश्चिम बंगाल में 14 और मध्य प्रदेश में 4 मौतें हुईं। उत्तर प्रदेश में 5, दिल्ली में 5, तमिलनाडु में 3, राजस्थान में 2 कर्नाटक, हरियाणा, बिहार और चंडीगढ़ में 1-1 मौतें हुईं।

You might also like