33 वर्षिय युवक की कोरोना से मौत

पुलिस व सरपंच ने की घरों में रहने की अपिल

सालासर,(दिनेश स्वामी)10 मई। अणखोल्या गांव में एक 33 वर्षिय युवक की कोरोना से मौत हो गयी। युवक 26 मार्च को बीकानेर के नजदीक गांव नोरंगदेसर से आया था। मृतक युवक के टीबी की बीमारी व साथ ही फेफड़ो में भी दिक्कत थी। जिसका इलाज जयपुर में चल रहा था जहां ईलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही सालासर थानाधिकारी महेन्द्र कुमार पुलिस जाब्ते के साथ अणखोल्या पहुंचे और गांव के सारे रास्तो को सीज किया। मृत युवक पहाडिय़ो पर एलएनटी चलाने का काम करता था। कोरोना पॉजिटिव की मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया। पुलिस व सरपंच राजेंद्र सिंह ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि सभी लोग अपने घरों में रहे।

You might also like