कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

मलसीसर,(रमेश शर्मा)27 मई। उपखंड क्षेत्र मलसीसर में बुधवार को स्वास्थ्य कर्मियों, तहसील कर्मचारियों व पत्रकारों सम्मानित किया। युवा कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देशमुख दादरवाल व युवा कल्याण संगठन के पदाधिकारी कालु सिंह राठौड़, सुरेन्द्र टिटानी, सुमित भट्ट, संजय जितवानबस ने बुधवार को झुंझुनूं जिले के मलसीसर गाँव में स्वास्थ्य कर्मचारियों को इस कोरोना माहमारी के रीयल हीरो डॉक्टर एवं स्वस्थ्य कर्मचारी जो अपनी जान पर खेलकर लोगो की जान बचा रहे हैं। हमे उन पर नाज है। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारियों को फूल मालाएँ तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस महामारी में अपनी डयूटी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने पर युवा कल्याण संगठन ने कोरोना वायरस कोविड -19 महामारी से युद्ध लड़ रहे हमारे योद्धाओं को उनके अदम्य साहस व अमूल्य सेवा के लिए कोविड योद्धा रत्न से सम्मानित किया गया।

                                                            

You might also like