कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान
झुंझुनूं,(अश्वनी शर्मा)5 मई। कोरोना वायरस को लेकर पुरे देश में लोकडाउन चल रहा है। वहीं इस लोकडाउन में कोरोना वॉरियर्स अपनी सेवाएं दिन-रात दे रहे है। जिसमें चिकित्साकर्मी, पुलिस प्रशासन, स्थानिय प्रशासन सहित मीडयाकर्मी अपनी सेवाएं देने में लगे हुए है। इन कोरोना वॉरियर्स का सम्मान विभिन्न समाजसेवी संस्थाए व अन्य संस्थाए द्वारा किया जा रहा है। वहीं झुंझुनूं शहर में एक अनोखा सम्मान देखने को मिला जिसमें सुबह-सुबह अखबार वितरण करने वाले दलीप कुमार यादव (खबरीलाल) का सम्मान किया गया। यादव का यह सम्मान शहर के रिगल टेलर्स की तरफ से किया गया वहीं सम्मान करते समय सोशल डिस्टेंस का पुरा ध्यान रखा गया। गौरतलब है कि यादव शहर में पिछले काफी वर्षाे से अखबार वितरण का काम कर रहे है शहर के लोग इन्हें खबरीलाल के नाम से जानते है।