कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान

श्रीमाधोपुर,(महेन्द्र खडोलिया)22 मई। कस्बे के वार्ड नंबर 2 सुख सागर कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव आने पर प्रशासन द्वारा लगाए गए कफ्र्यू, धारा 144 में ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मी महेंद्र कुमार, मनोज कुमार का टिकक्ल ग्रुप श्रीमाधोपुर द्वारा साफा पहनाकर, मास्क व सैनिटाइजर देकर पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया। ग्रुप संचालक बृजमोहन किरोड़ीवाल ने बताया कि इस अवसर पर भगवान सहाय, अध्यापक राजेंद्र प्रसाद, अध्यापक विनोद कुमार, घनश्याम किरोड़ीवाल, घनश्याम वर्मा आदि उपस्थित रहे।

You might also like