कोरोना वॉरियर्स ने मास्क वितरण किया
कांवट,(रंगलाल स्वामी)29 मई। कोरोना महामारी फैलने से रोकने के लिए लोगों को जागरूक कर कोरोना वॉरियर्स राधेश्याम शर्मा ई-कियोस्क (मिन्नी बैंक) संचालक ने जरूरतमंदों की सेवा कर अब तक 300 मास्क वितरण कर दिए।
राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वह स्वयं के खर्चे पर कपड़े के मास्क सीलवाकर पीएनबी बैंक कांवट, ग्राम भादवाड़ी व बालवाड़ में कोरोना महामारी के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा कर मुंह पर मास्क लगाकर घर पर सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने बताया कि यह प्रेरणा मोदीजी से व भाजपा संगठन से मिली जिन्होंने मुझे कोरोना के प्रति लड़ने की जागरूकता पैदा हुई।