कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान
लोसल,(नंदलाल गौड़)10 मई। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रविवार को पुलिस थाना भवन में कोराना योद्धाओं का सम्मान किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रतनलाल सैनी की अगुवाई में भाजपा युवा मोर्चा की टीम ने लोसल पुलिस थानाधिकारी भगवान सहाय शर्मा, लोसल पुलिस का स्टाफ और पत्रकारों का माला पहनाकर, साफा बांधकर सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल सैनी, उपाध्यक्ष रतन मूंडवाडा, जिला मंत्री जितेंद्र, लोसल नगरपालिका के पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविन्द बिजारणियां, भाजपा नगर अध्यक्ष बंशीधर शर्मा उपस्थित थे।