कोरोना योद्धा बनकर दिल्ली में दे रहे है सेवा

 झुंझुनूं (अश्वनी शर्मा),26 मई । चिड़ावा निवासी विजय कुमार पुत्र जय करन जाँगिड़ दिल्ली के न्यू मैडिकल ब्लॉक मे वार्ड 32 मे अपनी सेवायें दे रहा हैं।विजय कुमार ने बताया की वार्ड में 30 कोरोन पॉजिटिव मरीज हैं । इस बीच दिल्ली के सबसे बड़े कोविड 19 सेंटर, लोक नायक अस्पताल मे पीपीई किट को पहनने में लगभग 30 मिनट का टाईम लगता है। उतना ही टाईम उतारने मे लगता हैं । उस दोरान  ना पानी पी सकते हैं, ना ही कुछ खा सकते हैं, और ना ही पेसाब कर सकते है। वार्ड मे जाने से पहले शरीर को तीन परतों से ढका जाता हैं । वहीं उनके साथी बाबूलाल जाटोलिया निवासी करणिपुरा जिला सीकर वार्ड 32 मे सेवा दे रहे हैं  अस्पताल मे कुल 1600 से अधिक मरीज है, जिसमे 950 से अधिक कोरोना पॉजिटिव हैं। विजय कुमार नर्सिंग अधिकारी हैं। उनके  एक 6 साल की बेटी और 4 महिने का बेटा हैं,जो अभी इस समय गांव में है।  उनसे मिले हुए 3 माह से भी ज्यादा समय हो गया है।

You might also like