कोरोना से जंग: स्कैच भेंटकर बढ़ाया कोरोना योद्धा एसपी-कलक्टर का मान
सहायक निदेशक कुमार अजय ने सराहा युवाओं की पहल को
चूरू,(पीयूष शर्मा)14 मई। कोविड-19 के खिलाफ चल रही जंग में कोरोना योद्धा के रूप में दिन-रात डटे प्रशासनिक अधिकारियों को उनके स्कैच भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
आरजे हैल्प फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अमजद तुगलक ने बताया कोरोना महाकारी के इस दौर में प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी दिन रात अपनी जान की परवाह किए बिना आमजन की जिंदगी बचाने में जुटे हैं। हर मुश्किल का हिम्मत से सामना कर रहे इन सच्चे कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर इनकी हौसलाफजाई करना हर नागरिक का फर्ज है। यही सोचकर फाउंडेशन ने इन कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया था। पदाधिकारियों से चर्चा के बाद रामगढ़ शेखावाटी के युवा चित्रकार अभिषेक मौर्य से पेंसिल स्केच बनवा गए। जो सभी पदाधिकारियों को सौंपकर आमजन की तरफ से इनका आभार जताया गया। कोरोना योद्धा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सहायक निदेशक कुमार अजय ने युवाओं की इस पहल को अनूठी व प्रेरणादायी बताया। इस मौके पर रामगढ़ शेखावाटी के चित्रकार अभिषेक मौर्य व तनवीर बेहलिम आदि मौजूद थे।
कलक्टर सहित इनका कर चुके अब तक सम्मान
फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अमजद तुगलक के मुताबिक अब तक कलक्टर संदेश नायक, एसपी तेजस्विनी गौतम, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक कुमार अजय, राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल में ब्लड बैंक प्रभारी सुभाष धायल का सम्मान किया गया है।