कोरोना योद्धाओं के सम्मान में किया रक्तदान शहीद भगत सिंह जनचेतना युवा संस्थान की पहल

चूरू,(पीयूष शर्मा)27 मई। शहीद भगत सिंह जनचेतना युवा संस्थान की ओर से बुधवार को शहर में डाबला रोड स्थित राजकीय शहरी पीएचसी में कोरोना योद्धाओं के सम्मान में रक्तदान शिविर लगाया गया।
संस्था के अध्यक्ष विजयकुमार पंवार के नेतृत्व में लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस की पालना के मुताबिक आयोजित शिविर में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उत्साह से रक्तदान किया। पंवार ने बताया कि कोरोना महामारी के इस दौर में पुलिस, चिकित्सक, सफाई सैनिक अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा हैं। इसके अलावा जिला व पुलिस प्रशासन, जन सेवा में जुटी सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर आज चूरू जिला कोरोना महामारी के प्रभाव को कम करने में अब तक सफल रहा है।

इन सभी के सम्मान में ये रक्तदान शिविर लगाया गया है। पुलिस उपाधीक्षक सुखविंद्रपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित शिविर में विशिष्ट अतिथि बीसीएमएचओ डा. अहसान गौरी थे। अध्यक्षता लालचंद पंवार ने की। शिविर में ब्लड बैंक टीम में डा. इमरान गौरी, डा. सुभाष धायल, रामगोपाल इसराण, सुभाष राजपुरोहित, दिलीप प्रजापत, राजेंद्र चारण, शाहरुख खान, कपिल ढाका, जयवीर सिंह व नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

आगामी दिनों में और लगेंगे रक्तदान शिविर
शहीद भगत सिंह जनचेतना युवा संस्थान चूरू के अध्यक्ष विजय कुमार पंवार ने कहा कि रक्तदान की इस मुहिम के तहत आगामी दिनों में और रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर संस्थान के सचिव चिरंजीलाल सैनी, सामाजिक कार्यकर्ता सद्दाम हुसैनए इमरान सिसोदिया, पीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, डा. अरविंद सिंह, संग्रामसिंह राठौड़, गिरधारी लाल सैनी, चिकित्साकर्मी पवन कुमार रसगणियां, विनोद सिंह राठौड़, कपिल जांदू आदि मौजूद थे।

You might also like